हिमालय प्रहरी

रुद्रपुर : दिवाली की रात को पिता से मांगें रुपये, पिता नहीं दे सका रुपये…तो बेटे ने लगाई फांसी

खबर शेयर करें -

रुद्रपुर में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि उसने दिवाली की रात को पिता से रुपये मांगे थे और रुपये नहीं मिलने पर नाराज था। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक सुबोध मंडल इंदिरा कॉलोनी गली नंबर पांच में परिवार के साथ रहता है। उसकी चार बेटियों की शादी हो चुकी है और घर पर उनके साथ इकलौता बेटा सौरभ (20) रहता था। सौरभ ने रात को परिवार के साथ दिवाली मनाई थी। सोमवार की सुबह पिता ने सौरभ को आवाज दी तो कमरे से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। काफी आवाज देने के बाद पिता ने दरवाजे पर धक्का दिया तो वो खुल गया। कमरे में सुबोध पंखे में लगाए फंदे पर लटका हुआ था।

बेटे को फंदे पर लटका देख सुबोध की चीख निकल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

Exit mobile version