
विधायक त्रिलोक चीमा, मेयर दीपक बाली और प्रदेशभर के पदाधिकारियों ने दिया एकजुटता का संदेश
राजू अनेजा, काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित गोविशान हेरिटेज में आयोजित उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश, कुमाऊं मंडल एवं जिला कार्यकारिणी सम्मान समारोह में रविवार को पंजाबी समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता और सेवा भावना का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। प्रदेशभर से पहुंचे पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में नई नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संजय अरोरा को काशीपुर नगर अध्यक्ष चुना गया, जबकि पूरी कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष त्रिलोक चंद अरोड़ा ने की।
दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ, अतिथियों का भव्य स्वागत
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक त्रिलोक सिंह चीमा एवं महापौर दीपक बाली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने दोनों अतिथियों सहित प्रदेश, कुमाऊं मंडल और जिला स्तर से पहुंचे वरिष्ठ पदाधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
प्रदेशभर से जुटे महासभा के दिग्गज, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन
सम्मान समारोह में प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला, प्रदेश समन्वयक राहुल बाठला, कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा, रुद्रपुर जिला अध्यक्ष पंकज बांगा, जसपुर नगर अध्यक्ष सतीश कुमार अरोड़ा, जसपुर महामंत्री विजय कुमार ग्रोवर, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र अरोड़ा, जिला संगठन मंत्री मनीष सपरा सहित प्रदेश और जिले के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई, प्रदेश सचिव मुकेश चावला, प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर चंडोक, सुरेश जंगी, पंकज टंडन, पार्षद प्रिंस बाली, सतविंदर सिंह एवं नवनियुक्त युवा नगर अध्यक्ष मयंक खत्री सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग समारोह में शामिल हुए।
जिला अध्यक्ष त्रिलोक चंद अरोड़ा ने किया नई टीम का ऐलान
जिला अध्यक्ष त्रिलोक चंद अरोड़ा ने कहा कि महासभा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक परिवार को संगठन से जोड़ना, युवाओं को नेतृत्व देना और सामाजिक सेवा के कार्यों को मजबूत करना है। उन्होंने सर्वसम्मति से नई नगर कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए संजय अरोरा को नगर अध्यक्ष नियुक्त किया।
नई कार्यकारिणी को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
घोषित कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में राकेश कुमार रॉकी, उपाध्यक्ष के रूप में प्रीत हींगोरा, मुकेश पाहवा, अनिल अरोरा, गुलाल छाबड़ा, दीपक अरोरा एवं रमन कोहली, महामंत्री सूरज अरोरा, कोषाध्यक्ष संजीव कालरा, सह-कोषाध्यक्ष मीतल अरोरा एवं अरुण शर्मा, सचिव दीपक चावला एवं मनीष शर्मा, संगठन मंत्री कमल सूदजा, आनंद मेहरोत्रा, मोहन दासवानी एवं गुरमुख सिंह, प्रचार मंत्री सीएम अरोरा एवं परमजीत सिंह चंडोक, संस्कृति मंत्री मनीष खखंदा एवं ललित बाली, प्रिंट मीडिया प्रभारी नवीन अरोरा, सोशल मीडिया प्रभारी राजू अनेजा एवं जगमोहन सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई।
एकता, सेवा और संस्कार का बना संदेश
समारोह के अंत में समाज के वरिष्ठजनों ने एक स्वर में कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा केवल एक संगठन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला परिवार है। आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाए जाएंगे, ताकि पंजाबी समाज की नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और सामाजिक मूल्यों से जुड़ी रहे।
समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम पूरे समय उत्साह, भाईचारे और संगठनात्मक ऊर्जा से सराबोर रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें