
उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए झीलों में सी प्लेन उतारने की तैयारी की जा रही है। जी हां, जहां एक ओर पर्यटन को बढ़ाने के लिए नैनी सैनी हवाई पट्टी और गौचर-चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का विस्तार किया जाएगा तो वहीं जल्द ही टिहरी और नानक सागर पर सी प्लेन उतारने के लिए पॉलिसी बनाई जाएगी। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने यह भरोसा दिलाया है कि जल्द उत्तराखंड के टिहरी और नानक सागर में सी प्लेन उतारे जाएंगे। दरअसल पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बीते शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई राज्यों के नागरिक उड्डयन मंत्री की बैठक में यह मुद्दा उठाया।
यह भी पढ़े 👉 राज्य के तीन मैदानी जिलों की 19 विधानसभा सीट पर क्या पड़ेगा असर पीएम मोदी के इस एलान से ??
सतपाल महाराज ने बैठक में कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन को बढ़ावा देने के राज्य सरकार टिहरी और नानक सागर और अन्य झीलों एवं जलाशयों में सी प्लेन उतारना चाहती है। इसी के साथ उन्होंने बैठक में कहा कि नैनी सैनी हवाई पट्टी और गौचर चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी को भी अपग्रेड किया जाए। सतपाल महाराज ने बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही उत्तराखंड की झीलों और जलाशयों में सी प्लेन उतरेंगे। बैठक में उन्होंने कहा कि कहा कि नैनी सैनी हवाई पट्टी के साथ गौचर-चिन्यालीसौड़ को अपग्रेड किया जाए। इनको एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को स्थानांतरित किया जाए। महाराज ने बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ने इन सभी प्रस्तावों पर उत्तराखंड सरकार को आश्वासन दिया।