लालकुआं: लालबहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दुचौड़ में छात्रसंघ चुनावों में मतदान के बाद मतगणना शुरू हो गई है, छठे चरण तक अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कार्तिक रजवार को कुल 330 मत मिले, जबकि तनुजा सामंत को कुल 263 मत मिले।
मंगलवार को महाविद्यालय में अध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सयुक्त सचिव व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि में मतदान हुए, तीन बजे से मतगणना शुरू हुई, पांचवे चरण तक एवीबीपी के अध्यक्ष पद के दावेदार कार्तिक रजवार को कुल 330 मत मिले, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी तनुजा को कुल 263 मत मिले। जबकि छात्रा उपाध्यक्ष प्रत्याशी उर्मिला को 374 मत, पिंकी को 200 मत मिले, कोषाध्यक्ष दीपक गोस्वामी को 303 मत व संदीप सिंह 399 मत मिले, सयुक्त सचिव प्रत्याशी में नितिन को 374 मत व क्षितिज 231 मत पड़े।