हिमालय प्रहरी

मंत्री पद की शपथ के लिए सिंधिया-शिवराज को आया फोन, देखें प्रदेश वार संभावित मंत्री

खबर शेयर करें -

मध्य प्रदेश में गुना शिवपुरी से नवनिर्वाचित सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा की तरफ से कॉल आ गया है कि वह अब एनडीए सरकार में मंत्री का दायित्व निभाएंगे।

वही मंत्री पद के लिए प्रदेश से दूसरा नाम शिवराज सिंह चौहान का बताया जा रहा है, उन्हें भी फोन आया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवरजा सिंह चौहान भी शपथ लेंगे।

कौन सा मिल सकता है विभाग

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिंधिया को वापस नागरिक उड्डयन मंत्रालय मिल सकता है। ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी बताते हैं कि पिछली सरकार में सिंधिया ने इस मंत्रालय में जमकर काम किया और देशभर में हवाई अड्डे को बेहतर करने के साथ नई उड़ानों के लिए भी काम किया। यही वजह है कि एक बार फिर सिंधिया को यह विभाग दिया जा सकता है।

सिंधिया पहली बार भाजपा से सीधे चुनाव जीतकर बने हैं सांसद

बता दे चुनाव 2024 में गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस कैंडिडेट राव यादवेंद्र सिंह यादव को 5 लाख 929 वोटो से चुनाव में पराजित किया। सिंधिया को कुल 9 लाख 23 हजार 302 मत मिले। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी को 3 लाख 82 हजार 373 वोट मिले थे। यह पहली बार था जब भाजपा में शामिल होने के बाद सिंधिया सीधे चुनाव लड़कर संसद भवन पहुंचेंगे।

शिवराज ने विदिशा लोकसभा सीट से की बड़ी जीत हासिल

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा लोकसभा सीट पर 8,20,868 वोटों से धमाकेदार जीत हासिल की है। इस जीत को भारत में चुनावों के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी जीत माना जा रहा है। शिवराज सिंह चौहान बीजेपी के प्रमुख प्रचारकों में शामिल थे। उन्होंने न केवल मध्य प्रदेश में बल्कि दिल्ली, झारखंड, और पश्चिम बंगाल में भी बीजेपी के लिए प्रचार किया। वे तमाम गैर बीजेपी शासित राज्यों में स्टार प्रचारक के रूप में उभरे। इसके अलावा, उनका प्रचार जहां-जहां हुआ, वहां पर उन्हें बड़ा जलवा देखने को मिला।

प्रदेश संभावित मंत्री:-

बिहार-

उत्तर प्रदेश-

राजनाथ सिंह (बीजेपी)

जितिन प्रसाद (बीजेपी)

अनुप्रिया पटेल(मिर्ज़ापुर से अपना दल प्रमुख)

जयंत चौधरी (राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख)

कर्नाटक

महाराष्ट्र

मध्य प्रदेश:

तेलंगाना:

ओडिशा

धर्मेंद्र प्रधान (बीजेपी)

मनमोहन सामल (बीजेपी)

राजस्थान

गजेंद्र सिंह शेखावत (बीजेपी)

दुष्यंत सिंह (बीजेपी)

Exit mobile version