
क्षेत्र के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाने वाले क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी बिहारीलाल सेठी नही रहे। 90 वर्षीय बिहारी लाल सेठी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। शनिवार की सुबह 6:15 बजे उन्होंने अपने आवास पर आखिरी सांस ली। उनके आकस्मिक निधन खबर सुनते ही पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया। क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं तमाम जनप्रतिनिधियो उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की । आज दोपहर बाद 3:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा । उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी, मेयर उषा चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक बाली ,प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष केवल कृष्ण छाबड़ा ,पूर्व सांसद बलराज पासी भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा सहित क्षेत्र के तमाम जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है।