हिमालय प्रहरी

सिलाई कढ़ाई के काम में आई मंदी तो रेशमा का हाथ थाम अमरुद्दीन बन गया कुख्यात स्मैक तस्कर, पुलिस ने मिशन को फेल कर 50 लख रुपए की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत काशीपुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक नशे के सौदागर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पुलिस ने उक्त तस्कर के पास से नशे के कारोबार में कमाई गई ₹15000 की नगदी भी बरामद की है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा जनपद में चलाये जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर तथा पुलिस उपाधीक्षक महोदय काशीपुर के कुशल निर्देशन एंव पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली काशीपुर के नेतृत्व में बुधवार को कोतवाली काशीपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान ढेला पुल के पास अभियुक्त अमरुद्दीन अंसारी पुत्र दन्नू निवासी ग्राम अगरास थाना फतेहगंज तह0मीरगंज जिला बरेली उत्तरप्रदेश को पकड़ा जिसकी तलाशी लिये जाने पर उक्त अभियुक्त के पास से पुलिस को 502.20 ग्राम अवैध स्मैक तथा स्मैक बेचकर कमाये 15000रुपये नकद बरामद हुये। अभियुक्त से उक्त बरामदगी के आधार पर कोतवाली काशीपुर पर मुकदमा एफआईआर संख्या 399/2023 धारा 8/21 NDPS ACT पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0न्यायालय पेश किया जा रहा है। अभियुक्त द्वारा पूछताछ पर बताया कि वह कपड़े की कड़ाई का काम करता था काम में मंदी आने के कारण उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो चुकी थी उसे पैसो की काफी जरुरत थी उसी के क्षेत्र की रेशमा जो पहले से ही स्मैक के कारोबार में मशहूर है और कई बार बरेली और काशीपुर आदि स्थानों से स्मैक के मामले में जेल जा चुकी है ने उसे अपने पास बुलाकर ज्यादा पैसे कमाने का लालच देते हुये बरेली से स्मैक ले जाकर काशीपुर व उसके आसपास के क्षेत्र में स्मैक बेचने के लिये लालच दिया जिस कारण व लालच में आ गया, और तब से ही वह रेशमा से स्मैक लाकर उसे काशीपुर तथा उसके आसपास के स्मैक तस्करो शाहनवाज, उसकी बीवी, यामीन, शमीम भाभी निवासी बैलजुड़ी थाना कुंडा को उंचे दामों पर बेचता था बरेली में जब घर पर ऱेशमा नहीं होती थी तो रेशमा की बेटी उजमा उसे स्मैक देती थी कितना पैसा कहां से लाना है इसका सारा हिसाब भी रेशमा की बेटी उजमा ही रखती थी। अभियुक्त ने बताया कि वह पढ़ा लिखा नहीं है उसे स्मैक के धंधे में हिसाब किताब रखने के लिये उसकी बीवी गुडिया भी पूरी मदद करती है। पुलिस ने पकड़े गए तस्कर के खिलाफ एनडीपीएस के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। पुलिस टीम में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी , वरि0उ0नि0 प्रदीप मिश्रा, उ0नि0 नवीन बुधानी ,उ0नि0 कंचन पडलिया ,उ0नि0 देवेन्द्र सामंत ,कानि0 प्रेम कनवाल , कानि0 गौरव सनवाल ,का0 सुरेन्द्र सिंह,म0कानि0 रिचा तिवारी ,एसपीओ माजिद मौजूद रहे।

Exit mobile version