
राजू अनेजा, काशीपुर। अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जहां पूरा देश उत्साहित नजर आ रहा है वहीं काशीपुर के श्री दुर्गा मंदिर कमेटी द्वारा नगर में भव्य रूप से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में गणमान्य लोगों एवं महिलाओं ने सम्मिलित होकर प्रभु श्री राम का गुणगान किया।
श्री दुर्गा मंदिर कमेटी के द्वारा आयोजित प्रभात फेरी घास मंडी से होते हुए मुख्य बाजार पहुंची जहां क्षेत्र वासियों ने उनका पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया प्रभात फेरी में सभी श्रद्धालु हाथों में भगवा झंडा लेकर प्रभु राम के मीठे मीठे भजनों का गुणगान कर रहे थे। इस दौरान पूरा नगर जय श्री राम के जयकारों से गुंजायमान हो गया। छतरी चौराहे होते हुए वापस श्री दुर्गा मंदिर पर प्रभात फेरी का समापन किया गया । जिसके बाद मंदिर परिसर में सभी श्रद्धालुओं को चाय नाश्ते का प्रसाद दिया गया। वरिष्ठ समाजसेवी सुरेंद्र छाबड़ा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर 22 जनवरी को श्री दुर्गा मंदिर में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम में भारी संख्या में सम्मिलित होने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरोज शर्मा, नीलम छाबड़ा, कविता शर्मा ,संतोष बत्रा, स्वीटी सेठी, ललिता मदान, कमलेश (बुरे वाले), बिना सचदेवा, राधा, सीमा शर्मा, दीपा कपूर ,दीपा अरोड़ा, पूनम अरोड़ा ,सोनिया मदान, सीमा मेहरोत्रा, प्रमिला, राज बत्रा, कैलाश, सोनी, रेखा चावला, इंदु पोपली ,रेखा शर्मा, सुरेंद्र छाबड़ा, रमेश छाबड़ा ,मनोज शर्मा, अनिल चावला ,राजेंद्र चावला, अनिल कपूर ,विपुल ,पवन, गुजराल गर्ग, मनोज अग्रवाल सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।