
राजू अनेजा,काशीपुर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम-विशेष के रोमांचक व अद्भुत क्षणोपरांत श्री गणपति रेजीडेण्ट वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां सोसाइटी के समस्त परिवारों की उपस्थिति में श्रीराम प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर सहभागिता की। परिसर स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी अपराह्न 3 बजे से प्रारंभ इस कार्यक्रम में ढोलक मंजीरों हार्मोनियम पर राम स्तुतियां रामधन भजनावली राम की 108 बार माला का नाम जप हनुमान चालीसा के इक्कीस पाठ जप के साथ श्री राम सीता माता व हनुमान के रूप में सुसज्जित प्यारे बाल स्वरूपों को सजे हुए राम दरबार में सांकेतिक स्थापित किया गया साथ ही सोसाइटी परिसर में ही ढोल-नगाड़े के साथ राम-यात्रा व उनका मंदिर में स्वागत कर प्रवेश सुनिश्चित किया गया फिर गोधूलि बेला में श्री राम आरती व मंदिर में सांय छ: बजे श्रीराम भगवानजी को हलुआ भोग लगाया गया और भगवान जी के भोजन ग्रहण उपरांत सभी लोगों द्वारा प्रसाद लिया जाने का सुयोग बना ये समस्त कार्यक्रम लगभग रात्रि आठ बजे तक सम्पन्न हुये। कार्यक्रम के संयोजक रेजीडेण्ट अतुल अग्रवाल के साथ सोसाइटी अध्यक्ष खुल्वे एसपी सिंह व अंकित जैन मोनिका सिंह व ईशा जैन इत्यादि का विशेष सक्रिय सहयोग रहा।