हिमालय प्रहरी

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ का आयोजन, ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह बने विजेता

खबर शेयर करें -
हल्द्वानी। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी (GEHU) हल्द्वानी परिसर में मार्केटिंग क्लब के तत्वावधान में ‘स्टार्टअप शोडाउन’ प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के युवा छात्रों ने अपने इनोवेटिव बिजनेस आइडिया और उद्यमशीलता (एंटरप्रेन्योरशिप) विजन को जजों के सामने पूरे आत्मविश्वास और जुनून के साथ प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं ने यह साबित किया कि उद्यमिता केवल एक विचार तक सीमित नहीं है, बल्कि उसे धरातल पर उतारने का साहस और क्षमता ही असली सफलता है।
कड़ी प्रतिस्पर्धा में चमके युवा उद्यमी, निर्णायकों और प्रतिभागियों का जताया आभार
दिनभर चली कड़ी और रोचक प्रतिस्पर्धा के बाद ‘डेस्टिनिक्स’ के शोभित सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। वहीं ‘V2’ (वैशाली तिवारी व विनीत फुलारा) प्रथम उपविजेता तथा ‘गेम चेंजर्स’ (हरमनदीप सिंह व अपूर्व कमल) द्वितीय उपविजेता रहे। इसके अलावा ‘अरोमा तत्व’ (आशीष बंसल व सोमिल तिवारी) को ‘शार्क्स चॉइस’ और ‘टीम बिज़नोवा’ (प्राची जोशी व मुस्कान) को ‘गेम चेंजर्स’ के विशेष खिताब से नवाजा गया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी निर्णायकों और प्रतिभागी छात्रों का उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।
Exit mobile version