हिमालय प्रहरी

राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली को एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने किया सम्मानित

खबर शेयर करें -

काशीपुर। काशीपुर में राज्य स्थापना दिवस की वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। स्कूली छात्रों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर दर्शकों को भाव विभोर किया। राज्य आंदोलन में शहीद हुए ज्ञात-अज्ञात शहीदों को नमन किया गया वही मौजूद राज्य आन्दोलनकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत कर बधाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने कहा कि राज्य स्थापना के इन वर्षो में कई उपलब्धि हासिल की है, उन्होंने कहा कि हमें प्रण लेना है, उन्होंने राज्य को आत्मनिर्भर बनाने के लिये सेवा व समर्पण भाव से कार्य करने के लिये आगे आना होगा।14 राज्य आंदोलनकारी व चार शहीद हुए आदोलनकारीयो के परिवारों को एसडीएम काशीपुर द्वारा सम्मानित किया गया।वहीं आम आदमी पार्टी के नेता व राज्य आंदोलनकारी दीपक बाली को भी सम्मानित किया गया दीपक बाली ने कहा कि जो सपना राज्य स्थापना को लेकर आंदोलनकारियों ने देखा था, वो सपना आज तक पुरा नहीं हो पाया, जिसके लिए प्रदेश में सत्ता में रहने वाले राजनैतिक दल इसके लिए जिम्मेदार हैं।

Exit mobile version