हिमालय प्रहरी

प्रदेश सरकार ने नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा को बनाया यूसीडीएफ का प्रशासक

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, लालकुआ ।नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा को उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड डेयरी कोऑपरेटिव फेडरेशन का प्रशासक नियुक्त किया है। क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्री बोरा को प्रशासक नियुक्त किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं अर्पित की है वही नैनीताल दुग्ध संघ परिसर में खुशी की लहर व्याप्त है ।

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश सिंह बोरा को उत्तराखंड सरकार द्वारा उत्तराखंड डेयरी कोऑपरेटिव फेडरेशन का प्रशासक नियुक्त होते ही
फेडरेशन से जुड़े तमाम पदाधिकारियों ने देहरादून में फूल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक नवीन दुमका पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी पूर्व चेयरमैन पवन चौहान सहित
तमाम कर्मचारियों एवं दुग्ध उत्पादकों ने उक्त मनोनयन पर खुशी जाहिर करते हुए नवनियुक्त प्रशासक मुकेश बोरा को शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version