हिमालय प्रहरी

पिथौरागढ़ में चलती कार पर गिरा पत्थर, कार चालक की मौके पर ही मौत

खबर शेयर करें -

बेरीनागः पिथौरागढ़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. यहां पिथौरागढ़ से थल की ओर आ रही एक कार के ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ गिरा. जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक, ऑल्टो कार संख्या UK 05 B 3034 पिथौरागढ़ से थल की ओर आ रही थी. तभी सिलचमम्मू के पास कार के ऊपर पत्थर आ गिरा. जिसमें वाहन चालक दवेंद्र की मौत हो गई. जबकि, कार सवार तीन लोग घायल हो गए. हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. जहां घायलों को कार से निकालकर 108 के माध्यम से जिला मुख्यालय भेजा. जहां उनका इलाज चल रहा है.

हादसे में मृतक

  1. दवेंद्र उर्फ दीपक सिंह (उम्र 30 वर्ष), निवासी जाड़ापानी थाना गंगोलीहाट.
हादसे में घायल
  1. मोहन सिंह पुत्र विशन सिंह (उम्र 44 वर्ष), निवासी बेरीनाग.
  2. सचिन सिंह पुत्र विशन सिंह (उम्र 18 वर्ष), निवासी बेरीनाग.
  3. जगत सिंह रौतेला पुत्र मोहन सिंह (उम्र 51 वर्ष), निवासी जाड़ापानी, गंगोलीहाट.

वहीं, कार को काटकर मृतक का शव बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है.

Exit mobile version