हिमालय प्रहरी

टनकपुर अपनी नानी के घर आया मासूम शारदा घाट में नहाते वक्त अपने साथी के साथ नदी में डूबा, सूचना पर पहुंची पुलिस की तैराक टीम ने दोनों बच्चों की ढूंढ खोज करी शुरू

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,टनकपुर। टनकपुर में अपनी नानी के घर घूमने आया मासूम बालक अपने साथी के साथ शारदा घाट पर नहाने गया इसी दौरान दोनों बच्चे नहाते नहाते नदी के गहरे पानी की चपेट में आकर डूब गए बच्चों के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस की तैराक टीम और एसडीएम मौके पर पहुंचे। टीम ने बच्चों की खोज शुरू की। लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

पुलिस की सूचना के अनुसार डूबने वाले बच्चों के नाम अंकित(10) निवासी फरीदपुर बरेली व अमित(8) पुत्र हरीश राज निवासी शारदा चुंगी टनकपुर(मूल निवासी भोलापुर पीलीभीत)है।बताया जा रहा है कि अंकित अपनी नानी के घर टनकपुर आया हुआ था। अमित के माता-पिता टनकपुर में किराए पर रहकर मजदूरी करते हैं। दोनों दोपहर को नहाने शारदा नदी के तट पर चले गए, जिस दौरान दोनों डूब गए। बच्चों के नदी में डूबने की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही नदी में पुलिस की तैराक टीम द्वारा बच्चों की ढूंढ खोज जारी है।

Exit mobile version