
राजू अनेजा,काशीपुर। 21 फरवरी 2026 से उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत हो गई है। इसी के साथ हजारों विद्यार्थियों के भविष्य की अहम घड़ी आ पहुंची है। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने सभी परीक्षार्थियों को सहृदय शुभकामनाएं देते हुए हौसला बढ़ाया है।
विधायक चीमा ने कहा कि बोर्ड परीक्षा केवल अंकों की होड़ नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और परिश्रम की असली परीक्षा होती है। “यह वही समय है, जब सालभर की मेहनत परिणाम में बदलती है। घबराने की जरूरत नहीं, पूरे आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा दें,” उन्होंने कहा।
उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से भी अपील की कि वे विद्यार्थियों पर अनावश्यक दबाव न डालें, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाएं। “बच्चों को तुलना नहीं, प्रेरणा दीजिए। यही उनका मनोबल बढ़ाएगा और वे बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे,” विधायक ने कहा।
चीमा ने विश्वास जताया कि काशीपुर क्षेत्र के विद्यार्थी इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। अंत में उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि “मेहनत का हर पसीना सफलता में तब्दील होता है—बस भरोसा बनाए रखें।”
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें