हिमालय प्रहरी

गढ़ीनेगी में विकास की इबारत लिखते भाजपा नेता सचिन बाठला ने क्षेत्रवासियो को दी ठंडे पानी के वाटर कूलर की सौगात,अब क्षेत्रवासियों और राहगिरो को प्यास बुझाने के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेगा ठंडा पानी

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, गाड़ीनेगी।गढ़ीनेगी में विकास की इबारत लिखने वाले सचिन बाठला ने अचार  संहिता लगने से पूर्व गढ़ीनेगी नगर पंचायत क्षेत्र के रामा कॉलोनी में आरो युक्त ठंडे पानी का वाटर कूलर लगाकर क्षेत्र वासियों की  मांग पूरी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर ठंडे पानी का वाटर कूलर लगने जहां क्षेत्र वासियों को 24 घंटे ठंडा पानी उपलब्ध रहेगी वहीं राहगीरों को भी अपनी प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। वही गाड़ी नेगी को नगर पंचायत का दर्जा देने पर उन्होंने सूबे के मुखिया पुष्कर सिंह धामी का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि  क्षेत्र वासियों को भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की जनकल्याणीय योजनाओ का भरपूर लाभ मिल रहा है तथा सभी देशवासी नरेंद्र मोदी जी को एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में देखना पसंद करते हैं इसलिए
आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 400 से भी ज्यादा सीट  जीतकर अपना परचम लहराएगी।
Exit mobile version