हिमालय प्रहरी

ओखलकांडा की नेहा कफल्टिया बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट

खबर शेयर करें -

नैनीताल : ओखलकांडा की नेहा कफल्टिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा पास कर पूरे गांव वह अपने परिजनों का नाम रोशन किया ।

ओखलकांडा विकासखंड जिला नैनीताल के ग्राम तुसराड के तोक गों गिड़ा तहसील धारी की रहने वाली नेहा कफल्टिया ने सीमित संसाधनों में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने में कामयाबी अर्जित की है।

यह भी पढ़े 👉 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में LDCE के 836 पदों पर निकली भर्ती, 20 जनवरी से करें आवेदन

नेहा ने अपनी कामयाबी का श्रेय माँ भावना कफल्टिया, पिता दिनेश चंद्र कफल्टिया, दादी स्वर्गीय श्री कांति कफल्टिया, दादा स्वर्गीय श्री शंकरदत्त कफल्टिया सेवा नी० ग्राम विकास अधिकारी के अलावा अपने गुरुजनों को दिया।

नेहा के पिता दिनेश चंद्र कफल्टिया वर्तमान में गाजियाबाद में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। नेहा की इस कामयाबी पर पूरे गांव में खुशी की लहर है। वहीं दूसरी तरफ उनके घर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें 👉 देखें वीडियो : पहाड़ी ट्रेंडिंग गानों पर थिरके कैदी, जेल में हुई डांस प्रतियोगिता

Exit mobile version