हिमालय प्रहरी

दरिंदगी की हद, लोक लाज के डर से पॉलिथीन में लपेटकर फेंक दिया नवजात शिशु का शव

खबर शेयर करें -

 

राजू अनेजा,काशीपुर। नगर के कटोरा ताल क्षेत्र में पॉलिथीन में लिपटे एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

 

नगर के कटोरा ताल क्षेत्र में आज एक शर्मनाक घटनाक्रम ने मानवता को तार तार कर दिया। कटोराताल क्षेत्र में किसी निष्ठुर मां ने नवजात शिशु के शव को पालीथीन में लपेट कर फेंक दिया। सुबह यहां मीट बाजार के पास लोगों ने एक पालीथीन में नवजात शिशु का शव देखा तो सन्न रह गये। नवजात शिशु का शव देखकर लोगों ने कटोराताल पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात का शव कब्जे में ले लिया और मामले की जांच में जुट गई। वही नवजात शिशु का शव मिलने से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Exit mobile version