हिमालय प्रहरी

बिंदुखत्ता में कुमाऊं वॉटर पार्क का धमाकेदार ऑफर, “बाय 1 गेट 1 फ्री” से बढ़ेगी रौनक

खबर शेयर करें -

बिंदुखत्ता: गर्मी के मौसम को देखते हुए कुमाऊं वाटर पार्क ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए आकर्षक ऑफर की घोषणा की है। पार्क प्रबंधन द्वारा “बाय 1 गेट 1 फ्री” एंट्री ऑफर शुरू किया गया है, जो 19 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मान्य रहेगा।

आईटीबीपी गेट के सामने स्थित इस वॉटर पार्क में परिवार और बच्चों के लिए कई मनोरंजक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां थ्रिलिंग वॉटर स्लाइड्स, वेव पूल, किड्स प्ले एरिया और रेन डांस जैसी गतिविधियां लोगों को आकर्षित कर रही हैं। खास बात यह है कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है, जिससे लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

पार्क प्रबंधन के अनुसार, इस ऑफर का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को गर्मी में मनोरंजन का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा और स्वच्छता के विशेष इंतजाम भी किए गए हैं, ताकि आने वाले पर्यटक सुरक्षित माहौल में आनंद उठा सकें।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के ऑफर से क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा और परिवारों को किफायती दरों पर अच्छा मनोरंजन मिल सकेगा।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक लोग दिए गए मोबाइल नंबर 9027917704 पर संपर्क कर सकते हैं।

Exit mobile version