हिमालय प्रहरी

घोर कलयुग!मायके आयी बेटी की नीयत अपनी ही माँ के गहनों पर डोली,माँ के 10 तोले सोने के गहनों को चोरी कर खेत मे दबाया

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,चंपावत । चंपावत जिले डैंसली गांव में चोरी  का एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बेटी ने ही अपनी मां के गहनों पर नियत खराब कर ली ।29 दिसंबर 2023 को गांव की पुष्पा देवी के घर से करीब 10 तोले सोने के गहने चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि उक्त चोरी और किसी ने नही बल्कि उसकी कोख से जनी उसकी खुद की बेटी ने की है पुलिस ने आरोपी बेटी से चोरी किए गए जेवर बरामद कर जेल भेज दिया है।

 

10 तोले सोने के गहने हो गए थे चोरी
चंपावत जिले के डैंसली गांव में 29 दिसंबर 2023 को गांव की पुष्पा देवी के घर से करीब 10 तोले सोने के गहने चोरी हो गए। जिसके बाद पुष्पा देवी ने अपने गहने चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने अपने गहने बेड के लॉकर में रखे थे लेकिन अब वो वहां नहीं हैं। महिला ने अपनी दूर की दो रिश्तेदारों पर शक जताया था। जिस पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और गहनों की तलाश शुरू की।

अपनी बेटी ही निकली चोर
महिला द्वारा जिन दो रिश्तेदारों पर शक जताया गया था। पुलिस ने उनसे पूछताछ की लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लग पाया। जिसके बाद पुलिस ने थोड़ी छानबीन की तो पुलिस का शक महिला की बेटी पर गया। बेटी के 22 जनवरी को उसके मायके आने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने राज उगल दिए। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

बेटी के चोरी करने का ऐसे हुआ खुलासा
मिली जानकारी के मुताबिक जब नामजद महिलाओं से कुछ हासिल नहीं हुआ तो पुलिस ने महिला से और जानकारी ली। तो पता चला कि 25 दिसंबर 2023 को महिला की बेटी मायके आई थी। घटना के दौरान भी वो मायके में ही थी। जिसके बाद 10 जनवरी को वो वापस रुद्रपुर चली गई।

घटना के बारे में पूछताछ की गई तो बेटी ने एटीएम कार्ड चोरी होने और मोबाइल से सिम तोड़कर फेंकने की घटना का जिक्र किया। लेकिन पुलिस के हाथ कुछ भी नहीं लगा। लेकिन 12 दिन के अंतराल में फिर से बेटी अपने मायके आ गई। जिसके बाद मायके वालों का उस पर शक गहराया। जब पुलिस को इस बारे में बताया गया तो पुलिस ने बेटी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच बता दिया। ये भी बताया कि उसने चुराए हुए गहने एक खेत में दबाए हैं। पुलिस ने गहने बरामद कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version