हिमालय प्रहरी

वन विभाग मना रहा था विश्व बाघ दिवस और यहां अचानक बाघिन का शव मिलने से वन महकमे में मच गया हड़कंप

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,रामनगर। एक तरफ जहां केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा  बाघ को सुरक्षित रखने के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं वही विश्व बाघ दिवस के अवसर पर रामनगर के कार्बेट पार्क में बाघिन का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघिन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा जांच शुरू कर दी है।

जहां आज पूरे देश मे ग्लोबल टाइगर डे मनाया जा रहा है तो वहीं आज कॉर्बेट पार्क से दुःखद समाचार सामने आया है यहां रामनगर स्थित कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज से आज सुबह एक बाघ के शव मिलने की सूचना कॉर्बेट प्रशासन को मिली।

सूचना पर कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप मच गया,वहीं मौके पर पहुंचे कॉर्बेट पार्क के आलाधिकारियों ने बाघ के शव को कब्जे में लेते हुए जांच की, तो पाया कि मिला शव बाघिन का है । वहीं मौके पर पहुंचे कॉर्बेट पार्क के निदेशक डॉ धीरज पांडे ने बताया कि प्रथम द्रष्टया बाघिन की मौत आपसी संघर्ष में होना प्रतीत हुआ है,क्योकि बाघिन के शरीर मे कई गहरे घाव है।

वहीं पार्क निदेशक डॉ धीरज पांडे ने कहाँ कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सही कारणों का पता चलेगा,उन्होंने बताया कि ये बाघिन की चहलकदमी इस क्षेत्र में काफी लंबे समय देखी जा रही थी l आपको बता दें कि आज ग्लोबल टाइगर डे की मेजबानी कॉर्बेट प्रशासन कर रहा है, जहां आज रामनगर कॉर्बेट पार्क में केन्द्रीय वन राज्यमंत्री के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ ही इस कार्यक्रम में देश के सभी टाइगर के आलाधिकारी भी इस कार्यक्रम में आज शामिल होंगे। वहीं विश्व बाघ दिवस पर इस खबर के सामने आने से कही न कही पार्क प्रशासन का भी मनोबल टूटा है।

Exit mobile version