हिमालय प्रहरी

युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप, मुकदमे से बचने के लिए तैयार किया फर्जी विवाहनामा

खबर शेयर करें -

काशीपुर।युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने का मामला सामने आया है।निकटवर्ती क्षेत्र कुंडा निवासी एक युवती ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर उसे नशीला पदार्थ खिलाकर रेप करने , उसे ब्लैकमेल करने और मुकदमे से बचने के लिए फर्जी विवाहनामा तैयार करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवती के तहीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
यह भी पढ़े 👉 चौकी से मात्र एक किमी की दूरी पर चोरों ने ऑफिस के आगे उड़ाई बाइक
कुंडा थाना क्षेत्र निवासी एक युवती ने तहरीर देकिर बताया कि उसकी जान पहचान उसके पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हुई। एक दिन युवक ने उसे नौकरी का झांसा देकर अपने साथ एक बर्थडे पार्टी में कैफे में ले गया। वहां उसने उसे खाने मे नशीला पदार्थ दे दिया जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह उसे बेहोशी की हालत में जसपुर के एक हॉस्पिटल के कमरे में ले गया और बेहोशी की हालत में युवक ने उसके साथ बलात्कार किया। जब वह होश में आई तो उसके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। युवक ने उससे कहा कि मैंने अपने मोबाइल में तुम्हारी नग्न तस्वीरे खींच ली है। यदि तुमने मेरी शिकायत किसी से भी कि तो मैं तुम्हारी फोटो वायरल कर दूँगा और तुझे बर्बाद कर दूँगा।

Exit mobile version