हिमालय प्रहरी

बिंदुखत्ता के इस युवक पर लगा गुंडा एक्ट, हुआ जिला बदर

खबर शेयर करें -

लालकुआं। कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में अराजकता फैला रहे युवक को गुंडा एक्ट में निरुद्ध करते हुए उसे जनपद नैनीताल की सीमा से बाहर कर जिला बदर की कार्रवाई की गई।

न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेशानुसार लालकुआं कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा, बिंदुखत्ता पुलिस चौकी प्रभारी गौरव जोशी तथा महिला उपनिरीक्षा रजनी आर्या द्वारा धारा 13 गुण्डा नियन्त्रण अधिनियम के अन्तर्गत पंकज सिंह उर्फ शक्तिमान पुत्र मान सिंह निवासी इन्द्रानगर ट्राली लाईन बिंदुखत्ता लालकुआं को जिला बदर कर जिले की सीमा से बाहर कर दिया।
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में अराजकता का माहौल जो भी बनायेगा, उसके खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठाएगी।

Exit mobile version