हिमालय प्रहरी

पहली बार काशीपुर पहुचे सूबे के मुखिया निराश कर गए काशीपुर वासियो को-दीपक बाली

खबर शेयर करें -

काशीपुर। आप नेता दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर में प्रथम आगमन पर काशीपुर के लिए कोई भी घोषणा ना करना काशीपुर वासियों के लिए काफी निराशाजनक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार काशीपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से काशीपुर वासियों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही काशीपुर को जिला बनाने की घोषणा कर जाएं परंतु मुख्यमंत्री के पूरे संबोधन में काशीपुर को जिला बनाने का शब्द मात्र भी ना झलकना काशीपुर वासियों को मायूस कर दिया उन्होंने कहा कि काशीपुर में एम्स एवं काशीपुर धामपुर रेल लाइन के निर्माण के प्रारम्भ करने की घोषणा के साथ ही काशीपुर को एजुकेशन हब बनाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री धामी के पूरे संबोधन में धरी की धरी रह गई।
इसके अलावा काशीपुर के रेलवे क्रॉसिंग में बन रहे आधे अधूरे ओवर ब्रिज को अति शीघ्र प्रारंभ करने का जिक्र भी नहीं किया। कुल मिलाकर काशीपुर के विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कोई घोषणा ना करना यहां की जनता के लिए काफी निराशाजनक रहा जिसका जवाब यहां की जनता आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार चुनकर देगी।

काशीपुर। आप नेता दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर में प्रथम आगमन पर काशीपुर के लिए कोई भी नई घोषणा ना करना काशीपुर वासियों के लिए काफी निराशाजनक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार काशीपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से काशीपुर वासियों को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही काशीपुर को जिला बनाने की घोषणा कर जाएं परंतु मुख्यमंत्री के पूरे संबोधन में काशीपुर को जिला बनाने का शब्द मात्र भी ना झलकना काशीपुर वासियों को मायूस कर दिया उन्होंने कहा कि काशीपुर में एम्स एवं काशीपुर धामपुर रेल लाइन के निर्माण के प्रारम्भ करने की घोषणा के साथ ही काशीपुर को एजुकेशन हब बनाने की घोषणा भी मुख्यमंत्री धामी के पूरे संबोधन में धरी की धरी रह गई।
इसके अलावा काशीपुर के रेलवे क्रॉसिंग में बन रहे आधे अधूरे ओवर ब्रिज को अति शीघ्र प्रारंभ करने का जिक्र भी नहीं किया। कुल मिलाकर काशीपुर के विकास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कोई घोषणा ना करना यहां की जनता के लिए काफी निराशाजनक रहा जिसका जवाब यहां की जनता आगामी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार चुनकर देगी।

Exit mobile version