
हल्द्वानी। कोतवाली में तैनात होमगार्ड को रोडवेज बस अड्डे के सामने नशेड़ी ने पीट दिया। होमगार्ड रोडवेज के पास ऑटो हटाने गया था। हालांकि उसने पुलिस को तहरीर नहीं दी।मंगलवार को पुलिस की जागरूकता रैली निकल रही थी।
इस बीच बस अड्डे के पास सड़क पर खड़े ऑटो को हटाने के लिए कहा गया। एक होमगार्ड मौके पर पहुंचा और युवक से ऑटो हटाने के लिए कहा। इस पर वहां नशे में धुत युवक होमगार्ड से भिड़ गया। उसने उसका गला पकड़ लिया। किसी तरह होमगार्ड ने खुद का बचाया। बातचीत के दौरान होमगार्ड ने बताया कि नशेड़ी ने गलत किया, लेकिन वह कोर्ट के चक्कर से बचने के लिए कार्रवाई नहीं चाहता है।