हिमालय प्रहरी

द खासला समाजसेवा सोसायटी ने लगाया नजर के चश्मे का कैम्प, एसडीएम अभय प्रताप सिंह एवं जत्थेदार बाबा हरि सिंह ने संयुक्त रूप से किया कैंप का शुभारंभ

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर ।गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब में द खालसा समाज सेवा सोसायटी द्वारा नजर के चश्मे का कैम्प लगाया गया। कैम्प का उद्घाटन जत्थेदार बाबा हरि सिंह व उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। सरदार जोगेन्द्र सिंह छीना ने एसडीएम अभय प्रताप सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया व बाबा हरि सिंह ने सरोपा भेंटकर सम्मान किया। इस अवसर पर सरदार सरजेंदर सिंह सरदार देवेन्द्र सिंह बाबा लखविंदर सिंह लखा सोसायटी के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह संगठन मंत्री सतपाल सिंह कोषाध्यक्ष नितिन अरोरा बाबा प्रगट सिंह जस्सा सिंह गुरइकबाल सिंह मुक्कू अरोरा के साथ पूरी टीम उपस्थित रही। आज संगठन मंत्री सतपाल सिंह के जन्मदिन को विशेष बनाने के लिए इस कैंप में आए ऑपरेशन के मरीजों को निःशुल्क नजर के चश्मों का वितरण किया गया व ऑपरेशन के लिए 50 नए मरीजों की जांच कर चयन किया गया।

Exit mobile version