हिमालय प्रहरी

पूर्व पार्षद की फावड़े से बेरहमी के साथ हत्या करने के बाद हत्यारे ने पुलिस को किया आत्मसमर्पण, शहर में सरेशाम हुए हत्याकांड से फैली सनसनी

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा ,काशीपुर। काशीपुर में सरे शाम पूर्व पार्षद की फावड़े से मारकर हत्या करने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, वही बेरहमी के साथ हत्या के बाद हत्यारे ने पुलिस के समक्ष फावड़े के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा हत्यारे एवं पूर्व पार्षद के परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

बुधवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला  कानूनगोयान में किसी युवक ने पूर्व पार्षद विपिन शर्मा उर्फ पप्पी की फावड़े के वार से निर्ममता के साथ हत्या कर दी वही सूचना मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने खून से लथपथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया इधर पूर्व पार्षद विपिन शर्मा उर्फ पप्पी की हत्या फावड़े से काटकर निर्ममता से करने के बाद हत्यारे ने पुलिस के समक्ष फावड़े समेत आत्मसमर्पण कर दिया। सारे शाम हुई  पूर्व पार्षद की हत्या की खबर शहर में फैलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर भारी भीड़ जमा हो गई। विभिन्न राजनीतिक सामाजिक व नगर निगम के पार्षद मौके पर पहुंच गए इधर शहर में हुए हत्याकांड की सूचना पर एस पी अभय सिंह ने बताया कि मामले में पूछताछ की जा रही है। हत्या करने वाले का नाम टेकचंद बताया गया है। हत्या के पीछे क्या कारण थे इस पर पुलिस की मृतक पूर्व पार्षद के परिजनों से पूछताछ के बाद ही खुलासा हो पायेगा।वहीं सीओ वंदना वर्मा तथा कटोराताल पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे हैं जहां साक्ष्य एकत्र किये जा रहे हैं। कुल मिलाकर निर्माता के साथ पूर्व पार्षद की हत्या के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Exit mobile version