
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित शोरूम स्वामी की पत्नी ने मुखानी चौकी में तहरीर देते हुए बताया कि
महिला कर्मी ने उसके पति का पोर्न वीडियो बनाकर वायरल करने का डर दिखाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर उसके पति ने पूर्व में आत्महत्या करने का प्रयास किया था। महिला कर्मी उनके पति की शोरूम में कुछ समय पूर्व बतौर वर्कर कार्य करती थी। इस दौरान उसने उनके पति के साथ प्यार का झूठा नाटक कर शारीरिक संबंध बनाकर वीडियो बना लिया। इसके बाद से वह उसके पति को ब्लैकमेल करने लगी। पति से छह लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद भी वह लगातार ब्लैकमेल कर रही है उन्हें वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती है। इससे तंग आकर उसके पति ने तनाव में आत्महत्या करने की कोशिश की। महिला कर्मी और उसके साथियों से बार-बार धमकी मिल रही है। इससे उनका परिवार दहशत में है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला कर्मी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।