हिमालय प्रहरी

प्रमुख आभूषण व्यवसाई गोपाल कृष्ण द्वारा बाबा खाटू श्याम पर गाया यह भजन यूट्यूब पर सुर्खियां बटोर रहा

खबर शेयर करें -

HARE DA SAHARA MERA SHAVRA | हारे दा सहारा मेरा सांवरा | SHYAM BHAJAN BY GOPAL KRISHNA BAZPUR🥰🎵🎶🎶

राजू अनेजा, बाजपुर। बाजपुर क्षेत्र के प्रमुख आभूषण व्यवसाई एवं प्रमुख भजन गायक गोपाल कृष्ण द्वारा बाबा खाटू श्याम पर गाया हुआ भजन” हारे दा सहारा  मेरा सांवरा” यूट्यूब पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। भजन गायक गोपाल कृष्ण ने सभी श्याम प्रेमियों से उनके द्वारा गाए हुए भजन को यूट्यूब में सब्सक्राइब अपील करते हुए कहा कि उक्त भजन के माध्यम से एक व्यापारी की कहानी को दर्शाया गया है जिसका ट्रेन में जाते वक्त हीरे जवाहरात से भरा एक कीमती बैग चोर उड़ा कर ले गए और जिसके बाद उसने खाटू श्याम बाबा को दिल से याद किया और उसकी जिंदगी बदल जाती है। भजन गायक गोपाल कृष्ण का कहना है कि जो भी बाबा खाटू श्याम को सच्चे दिल से याद करता है बाबा श्याम उसकी सारी परेशानियों को हर लेते हैं तथा  उनका जीवन सफल कर देते हैं।

Exit mobile version