हिमालय प्रहरी

दबंगों ने घर में घुस कर लैब टेक्नीशियन को किया अधमरा

खबर शेयर करें -

 


काशीपुर ।देर रात दबंगों ने एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में कार्यरत लैब टेक्नीशियन जोगा सिंह के घर में घुसकर उनको बुरी तरह पिटाई करते हुए अधमरा कर दिया और मरा समझकर छोड़ कर भाग गये। घायल जोगा सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हमलावरों में से दो को नामजद करते हुए दो अज्ञात के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरु कर दी है।

मौहल्ला कानूनगोयान, बड़े गुरुद्वारे के के पास रहने वाले जोगा सिंह पुत्र बलविंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह एलडी भट्ट उपजिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में कार्यरत लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार की रात्रि वह ड्यूटी से घर लौटा तो बाहर कुछ लोग नशा कर रहे थे। मना करने पर नशेड़ियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरु कर दी। विरोध करने पर पांच की तादाद में दबंग नशेड़ी उसके घर में घुस गए और उसकी लात, जूतों से पिटाई करते हुए तलवार से हमला कर उसे मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। मारपीट के कारण जोगा सिंह के पैर व सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल अवस्था में लैब टेक्नीशियन को राजकीय चिकित्सालय से इलाज के लिए अन्यत्र रेफर किया गया है।

Exit mobile version