हिमालय प्रहरी

पंचतत्व में विलीन होने के लिए चंडी घाट ले जाया गया सीएम योगी आदित्यनाथ की माताजी का पार्थिव शरीर; मां को कंधा देते समय भावुक हुए मुख्यमंत्री, आंखों से छलके आंसू

खबर शेयर करें -
पौड़ी गढ़वाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव पंचूर (यमकेश्वर) से हरिद्वार स्थित चंडी घाट श्मशान ले जाया गया है। अपनी मां की अंतिम यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद भावुक नजर आए। पार्थिव शरीर को कंधा देते समय उनकी आंखें नम हो गईं और आंसू छलक पड़े, जिसे देखकर वहां मौजूद हर शख्स की आंखें भर आईं।

पैतृक गांव पंचूर से सुबह 8:50 बजे रवाना हुई अंतिम यात्रा

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी का बीते कल निधन हो गया था। शनिवार सुबह 8:50 बजे उनके पैतृक गांव पंचूर से पूरे विधि-विधान और नम आंखों के बीच उनकी शव यात्रा हरिद्वार के चंडी घाट के लिए रवाना हुई। इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों की भारी भीड़ अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी रही।

सीएम धामी समेत दोनों राज्यों के कई मंत्री और दिग्गज नेता होंगे शामिल

माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के कई वरिष्ठ सदस्यों, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई दिग्गज नेताओं के हरिद्वार स्थित चंडी घाट पहुंचने की संभावना है। प्रशासन की ओर से अंतिम यात्रा और श्मशान घाट पर सुरक्षा व यातायात के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Exit mobile version