हिमालय प्रहरी

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हल्दुचौड़ के मूवी जोन में शाहरुख की नई फिल्म पठान रिलीज, जाने क्यों हो रहा है विरोध

खबर शेयर करें -

लालकुआं: बुधवार को बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की नई फिल्म भारी सुरक्षा व्यवस्था के साथ रिलीज हो गई है, बुधवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हल्दुचौड़ के केशव प्लाजा स्थित मूवी जोन समेत तमाम सिनेमा घरों में फिल्म रिलीज की गई, इस दौरान विरोध की आशंका को देखते हुए मूवी जोन में पुलिस फोर्स तैनात की है।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘पठान’ से चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक कर रहे हैं, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई थी। बुधवार को फिल्म के सेनिमा घरों में रिलीज होने की पर विरोध की संभावनाओं को देखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है, सभी सिनेमा घरों में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, हल्दुचौड़ के केशव प्लाजा स्थित मूवी जोन में भी फिल्म प्रदर्शित की जा रही है, जिसको देखते हुए केशव प्लाजा में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है, मूवी जोन के निदेशक योगेश महतोलिया ने बताया की मूवी देखने के लिए दर्शको द्वारा एडवांस बुकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया की फिल्म पठान में शाहरुख खान अहम किरदार में नजर आएंगे. उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे. फिल्म यो यशराज प्रोडक्शन्स के बैनर तले रिलीज किया जाएगा. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने लिखा है।

क्यों हो रहा है विरोध

फिल्म के गाने ‘बेशरम रंग’ में दीपिका की ड्रेस को लेकर विरोध किया जा रहा है, स‍िर्फ ह‍िन्‍दू संगठन ही नहीं कुछ मुस्‍ल‍िम संगठनों ने भी इस फ‍िल्‍म का व‍िरोध क‍िया है, मध्‍य प्रदेश के ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष काजी सैयद अनस अली ने कहा है क‍ि अगर पठान फिल्म रिलीज हुई तो विरोध करेंगे, उनका कहना है इस फ‍िल्‍म में मुस्लमानों का विरोध है. इस फ‍िल्‍म रिलीज होने से पूर्व ही उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य प्रदेश, राजस्‍थान और द‍िल्‍ली में व‍िरोध प्रदर्शन हुए।
इधर हिंदूवादी संगठनों ने भी पठान फिल्‍म पर बैन लगाने की मांग की थी, हिंदू संगठनों का कहना है कि पठान में दीपिका पादुकोण ने बिकिनी पहन कर साधु संतों और आस्था के प्रतीक भगवा रंग का अपमान किया है।

Exit mobile version