हिमालय प्रहरी

गोरापड़ाव में सड़क हादसा, बिंदुखत्ता निवासी युवक की मौत, इकलौते चिराग के बुझने से परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

लालकुआं: रविवार की रात को बरेली रोड में गोरापड़ाव के पास अज्ञात वहां की चपेट में आने से बिंदुखत्ता निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई, युवक अपने माता पिता का इकलौता चिराग था। जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
बिंदुखत्ता के संजय नगर नंबर एक हनुमान मंदिर निवासी सेंचुरी मिल कर्मी जगदीश कोरंगा का 22 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र कोरंगा रविवार को बाइक द्वारा हल्द्वानी में किसी परिचित डेंगू मरीज को बकरी का दूध देने गया था, जिसके बाद रात को वह घर को आ रहा था, गोरापड़ाव के पास उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया, राहगीरों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों में उसे मृत्यु घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो बहने है, इधर इकलौते चिराग के बुझने से उसके परिजनों में कोहराम मचा है वहीं क्षेत्र में अशोक की लहर है।

Exit mobile version