हिमालय प्रहरी

अतिक्रमण पर प्रदेश सरकार का नजरिया हुआ सख्त , यहां तालाब पाटकर चल रही थी बर्फ की फैक्ट्री को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से किया ध्वस्त

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। प्रदेश सरकार द्वारा अतिक्रमण पर सख्त रवैया अख्तियार कर लिया है प्रदेश की धामी सरकार के आदेश के बाद अचानक हरकत में आए अधिकारियों ने पूरे प्रदेश में एक-एक करके अतिक्रमण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। ताजा मामला काशीपुर के निकटवर्ती क्षेत्र महुआखेड़गंज का है जहां एक व्यक्ति ने तो अतिक्रमण की हद ही कर दी। यहां महुआखेड़गंज में एक व्यक्ति ने तालाब को पाटकर उसके  ऊपर ही बर्फ फैक्ट्री बना दी। पिछले कई सालों से यहां बर्फ फैक्ट्री चल रही थी। जिसको आज प्रशासन ने इस अतिक्रमण पर बुलडोजर चला कर इसे ध्वस्त करना शुरू कर दिया है।

आपको बताते चलें कि महुआखेड़गंज में गुड्डू बर्फ फैक्ट्री के नाम से पिछले कई वर्षों से तालाब के ऊपर चल रही थी। तहसीलदार युसुफ अली ने बताया कि फैक्ट्री स्वामी को इस बारे में नोटिस भी दिया गया था। आज पुलिस बल के साथ जेसीबी मशीन लेकर वहां पहुंचे और फैक्ट्री को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस मशीनों में होती है। जिसको देखते हुए फैक्ट्री स्वामी को मशीनें वहां से हटाने को नोटिस दिया गया है। अमोनिया गैस की वजह से दुर्घटना की संभावना को देखते हुए पहले वहां से मशीनें हटवायी जायेंगी।  फिलहाल प्रशासन ने वहां काफी अतिक्रमण हटा दिया गया है।

Exit mobile version