
आबकारी आयुक्त के निर्देशन पर आबकारी टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर छापामार अभियान चलाकर जगतपुर पट्टी के जंगलों में तथा ढेला नदी के किनार और क्षेत्र में चल रही 4 शराब भट्टीयों एवं 10000 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया तथा मौके पर मौजूद शराब बनाने के उपकरण और ट्यूब में भरी 250 लीटर अवैध कच्ची शराब को जप्त कर लिया। आबकारी निरीक्षक सोनू कुमार ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा।
टीम में प्रमुख रूप से आबकारी निरीक्षक सोनू कुमार सिंह आबकारी निरीक्षक परिवर्तन विभाग कुमाऊं मंडल साहिबा इकबाल ,अशीष सिद्धकी, हरिओम राणा ,,महेश लोहनी, कृष्णा चंद्र, संजीव कुमार मौजूद रहे।