
हल्द्वानी: विजिलेंस की टीम ने हल्द्वानी देवल चौड़ चौराहे के पास आरटीओ कार्यालय रुद्रपुर के प्रशासनिक अधिकारी को बाइक ट्रांसफर करने के एवज में चार हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी कि मैंने थाना हल्द्वानी से नीलामी में मोटर साइकिल ली थी, गाड़ी की आर०सी० कागजातों को ट्रान्सफर करने के लिये आर०टी०ओ० कार्यालय रूद्रपुर के प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी द्वारा आर०सी० बनाने के एवज में 4000/- रूपये की मांग की गई। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता है । शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जांच किये जाने पर प्रथम दृष्टया शिकायत सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया । टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुये आज दिनांक 09-01-2024 को ट्रैप टीम द्वारा प्रशासनिक अधिकारी भाष्करानन्द जोशी पुत्र श्री भैरव दत्त जोशी निवासी-फैज-3 डहरिया मुखानी, हल्द्वानी जनपद नैनीताल को शिकायतकर्ता से 4000/- रूपये (चार हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये देवलचौड़ चौराहा हल्द्वानी से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है । उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा । निदेशक सतर्कता डॉ० वी० मुरूगेशन महोदय द्वारा ट्रैप टीम को नगद पुरूष्कार से पुरुष्कृत करने की घोषणा की गयी है।