
लालकुआं। लालकुआं स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में पहली बार आयोजित ओपन 9-A-Side गर्ल्स फुटबॉल टूर्नामेंट का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। कुल 15 से अधिक कड़े मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल का शानदार दौर संपन्न हुआ, जिसमें क्वींस एकेडमी हल्द्वानी और दानू फुटबॉल क्लब (बिंदुखत्ता) की टीमों ने उत्तर प्रदेश की दिग्गज टीमों (लखनऊ और पीलीभीत) को पछाड़कर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
इससे पूर्व टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने किया। वहीं सेमीफाइनल मुकाबलों के दौरान पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का तथा कांग्रेस नेत्री बीना जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
लीग और सेमीफाइनल मुकाबलों का परिणाम
आयोजक युवराज खाती और परितोष बिष्ट की देखरेख में देर रात तक चले मुकाबलों में विभिन्न क्षेत्रों से आई टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया:
-
लीग मुकाबले:
-
1st मैच: दानू FC बनाम डार्क फोनिक्स लखनऊ — ड्रॉ
-
2nd मैच: फ्यूचर चार्म्स बनाम क्वींस एकेडमी हल्द्वानी — ड्रॉ
-
3rd मैच: DFA पीलीभीत बनाम रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम — रुद्रपुर विजयी
-
4th मैच: दानू FC बनाम देवभूमि FC — ड्रॉ
-
5th मैच: फ्यूचर चार्म्स बनाम रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम — रुद्रपुर विजयी
-
6th मैच: क्वींस एकेडमी हल्द्वानी बनाम DFA पीलीभीत — ड्रॉ
-
7th मैच: देवभूमि FC बनाम डार्क फोनिक्स लखनऊ — डार्क फोनिक्स लखनऊ विजयी
-
-
सेमीफाइनल मुकाबले:
-
1st Semi-Final: क्वींस एकेडमी हल्द्वानी ने शानदार खेल दिखाते हुए डार्क फोनिक्स लखनऊ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
-
2nd Semi-Final: दानू फुटबॉल क्लब ने रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम को मात देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
-
रुद्रपुर ने हासिल किया 3rd प्लेस, 26 July को महामुकाबला
टूर्नामेंट में 3rd स्थान प्राप्त करने के लिए खेले गए निर्णायक मैच में रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने डार्क फोनिक्स लखनऊ को पराजित कर 3rd नंबर पक्का किया।
26 July (रविवार) शाम 5 PM होगा फाइनल:
प्रतियोगिता का बहुप्रतीक्षित खिताबी मुकाबला 26 July (रविवार) को शाम 5 PM से दानू फुटबॉल क्लब और क्वींस एकेडमी हल्द्वानी के बीच खेला जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विधायक प्रतिनिधि गोविंद राणा, नारायण बिष्ट, वरुण पाठक, करण तिवारी, रौनक चंद, वीरू बिष्ट, कमलेश बिष्ट और वीरेंद्र दानू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें