हिमालय प्रहरी

25 मई को 11 बजे घोषित होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट

खबर शेयर करें -

रामनगर: उत्तराखंड बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार अब खत्म हुआ। उनकी परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को घोषित किया जाएगा। सोमवार को रिजल्ट जारी करने की तिथि घोषित की गई।

हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर छह अपै्रल को खत्म हुई थी। राज्य के 1253 केंद्रों में 2,59,439 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। हाईस्कूल में 132115 व इंटर में 127324 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। पौड़ी में सबसे अधिक 136 व चंपावत जिले में सबसे कम 39 केंद्र थे। एक फरवरी से 28 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षा हुई थी। परीक्षा संपन्न होने के बाद 15 अपै्रल से 30 अपै्रल तक मूल्यांकन कार्य हुआ था। प्रदेश में कापी जांचने के लिए 30 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए थे। मूल्यांकन कार्य में 45 सौ शिक्षक लगे हुए थे। मई माह में परिषद अब बोर्ड का रिजल्ट पूर्व की भांति एक साथ घोषित करने की तैयारी कर रहा है। संभावना है कि रिजल्ट मई में ही 24 से 30 मई के बीच घोषित किया जा सकता है। परिषद की सचिव नीता तिवारी ने बताया कि 25 मई को प्रात: 11 बजे रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

Exit mobile version