
बेटी के पिता ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है कुछ दिनों से बजरी कंपनी निवासी सुरेश ठाकुर उसकी नाबालिग बच्ची को रोजाना डरा धमका कर अश्लील हरकतें करता है तथा किसी को भी बताने पर उसके ऊपर तेजाब से हमला करने की धमकी दे रहा है। बच्ची इस बात से काफी डरी और सहमी हुई है और उसने जैसे तैसे अपने परिजनों को यह बात बता दी। इधर परिजनों द्वारा आरोपी युवक के खिलाफ दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोस्को सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है इस दौरान कोतवाल डीआर वर्मा ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें एवं उनके गुमसुम या परेशान रहने पर उनसे बातचीत करें। क्या पता नाबालिक बच्चे डरे और सहमें हो और उनके साथ हो रही किसी अनहोनी की जानकारी वह अपने माता-पिता को देने से कतरा रहे हो और संभव हो सके तो ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें। इधर खबर लिखे जाने तक आरोपी युवक को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें