हिमालय प्रहरी

युवतियों को तमंचे के बल पर अपहरण कर ले जाने वाला युवक कोई और नहीं बल्कि युवती का पूर्व मंगेतर निकला ,काशीपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा, काशीपुर। बीते दिवस काशीपुर में युवती को तमंचे की नोक पर बाइक पर बैठाकर ले जाने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है पूछताछ के दौरान  पता चला कि बाइक सवार युवती का पूर्व मंगेतर है, जो उसके परिजनों के कहने पर उसे खोजने के लिए निकला था। मौसी के घर जाने से आनाकानी करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की थी। वहीं युवती के परिजनों ने मामले में पुलिस को तहरीर देने से इंकार कर दिया है। इधर सारे शाम  अपहरण की हुई वारदात का कटोरा ताल पुलिस चौकी इंचार्ज विपुल जोशी द्वारा  24 घंटे के भीतर खुलासा करने पर क्षेत्रवासियों द्वारा काफी सराहना व्यक्त की जा रही है।

 

आपको बताते चले कि बिजनौर के थाना नजीमाबाद निवासी एक युवती का रिश्ता छह माह पूर्व मोहल्ला महेशपुरा निवासी विकास पाल के साथ हुआ था। बाद में रिश्ता टूट गया। काशीपुर में युवती की मौसी और सहेली भी रहती है। गुरुवार को युवती कोटद्वार की एक शादी में काशीपुर आई थी। इसी दौरान उसका फोन स्विच आफ हो गया।

 

संपर्क न हो पाने के कारण परिजनों को चिंता होने लगी। उन्होंने युवती के पूर्व मंगेतर को फोनकर उसके बारे में पूछा। बताया कि वह काशीपुर में एक शादी में गई थी। युवती को खोजने के लिए विकास अपनी अपाचे बाइक लेकर निकला। स्टेडियम के पास युवती उसे अपनी सहेली के साथ सड़क पर टहलते हुए मिल गई। युवक ने उसे डांटा और मौसी के घर छोड़ने की बात कही।

युवती के इंकार करने पर विकास ने उसे दो तीन थप्पड़ मारे और अंटी से तमंचा निकालकर धमकाकर बाइक पर बैठा लिया। उसकी सहेली भी बाइक पर बैठकर चली गई। घटना की फुटेज वायरल होते ही हड़कंप मच गया। एएसपी अभय सिंह ने अपहरण की आशंका के मद्देनजर पुलिस टीम गठित की।

इधर अपहरण का सारा मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने फुटेज के आधार पर बाइक के नबंर से युवक के बारे में जानकारी जुटाई और शमशान घाट के पास से उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया इधर दोनों युवतियों के परिजन दोनों युवतिओ को लेकर कटोराताल चौकी पहुंचें। उनका कहना था कि विकास ने युवती को सुरक्षित प्रभात कालोनी में रहने वाली उसकी मौसी और सहेली को उसके घर पहुंचा दिया था।डराने धमकाने के पीछे उसकी कोई गलत मंशा नहीं थी। उन्होंने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार कर दिया। इधर पुलिस द्वारा सारे शाम तमंचा लहराने पर उसका आर्म्स एक्ट के अंतर्गत चालान कर दिया।

Exit mobile version