
प्रकाश के सर पर तीन गोलियां लगी थीं। प्रकाश को अवैध असलहे से गोली मारी गई थी। प्रकाश हिंसा वाले दिन ही हल्द्वानी पहुंचा था। हत्यारे ने प्रकाश को हल्द्वानी गोला पार बुलाया था। इस हत्याकांड में पुलिस का जवान, जवान की पत्नी, जवान का साला साले के दोस्त शामिल हैं। अभी तक इस मामले में चार लोगों की गिरफ्तारी हो गई है, जबकि पुलिस जवान की पत्नी फरार है। पुलिस ने अवैध पिस्तौल को बरामद कर लिया है।
एसएसपी ने बताया पुलिस के जवान ने बड़ी ही चालाकी से हिंसा वाले दिन प्रकाश की हत्या की और उसके शव को हिंसा वाली जगह पर फेंक दिया, जिससे किसी को हत्या का शक ना हो। उन्होंने बताया फिलहाल पुलिस ने सभी को गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए उत्तराखंड पुलिस के जवान कांस्टेबल बीरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. रघुनाथ सिंह निवास खटीमा जिला ऊधम सिंह, सूरज बाईन पुत्र पवित्र बाईन निवासी शक्तिफार्म सितारगंज उधम सिंह नगर, प्रेम सिंह पुत्र स्व. रविशंकर सिंह निवासी ढौराडाम थाना किच्छा ऊधम सिंह नगर, नईम खान उर्फ बबलू पुत्र नसीम खान निवासी इन्द्रानगर पश्चिमी उजालानगर बनभूलपुरा हल्द्वानी को गिरफ्तार किया है। कांस्टेबल की पत्नी प्रियंका ग्राम आलावृद्धि खटीमा ऊधम सिंह नगर फरार चल रही है।
वहीं एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि बनभूलपुरा हिंसा के पांच और दंगाइयों को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। अब तक पुलिस 42 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिनसे दर्जनों अवैध असली और गोलियां व कारतूस बरामद हुए हैं। इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हल्द्वानी दंगों के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक और उसके बेटे के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें