हिमालय प्रहरी

कर्नल अजय कोठियाल के खिलाफ भाजपा के इन नेताओं ने की दावेदारी

खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में गंगोत्री से AAP के अजय कोठियाल लड़ेंगे। इस सीट की अहमियत से हम सब वाकिफ हैं। गंगोत्री को सूबे की सबसे हॉट सीट केवल यूं ही नहीं कहा जाता। चुनाव के लिहाज से यह बेहद महत्वपूर्ण सीट है। इसी सीट के ऊपर अब भाजपा के नेताओं के बीच जमकर दावेदारी का खेल चल रहा है। इस सीट को पाने के लिए कई विधायक एक-दूसरे के साथ जमकर प्रतियोगिता कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अभी तक गंगोत्री सीट से किसी भी विधायक को टिकट नहीं दी है।

उत्तराखंड चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले ही गंगोत्री विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के टिकट के लिए कई नेताओं ने दावेदारी ठोक दी है। बता दें कि जगमोहन रावत और पवन नौटियाल ने भी चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को आवेदन भेजा है। इसी मुख्य सीट को पाने के लिए भाजपा के नेता एक-दूसरे से ही प्रतियोगिता कर रहे हैं। अब पार्टी गंगोत्री सीट से किसको टिकट देगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा मगर फिलहाल गंगोत्री सीट पर टिकट पाने के लिए कई बड़े विधायक जमकर दावेदारी जता रहे हैं।

गंगोत्री में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा आने से पहले ही इसकी तैयारी को लेकर एक बड़ी रैली निकाल दी गई। तो वहीं जिला मुख्यालय के हनुमान चौक में जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा नेता जगमोहन रावत ने कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल पर कांग्रेस के पूर्व विधायक के ऊपर जमकर निशाना साधा और कटाक्ष किया।

आपको बता दें कि भाजपा से पूर्व विधायक की धर्मपत्नी शांति रावत, पत्रकार लोकेश बिष्ट, चंदन पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश चौहान और जगमोहन रावत ने चुनाव लड़ने के लिए अपना दावा जता दिया है और पार्टी को आवेदन भेज दिया है। बता दें कि गंगोत्री को पूरे उत्तराखंड की सबसे अधिक प्रचलित सीट माना जाता है। यह सूबे की सबसे हॉट सीट है। कोई भी पार्टी गंगोत्री सीट को अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहती।

Exit mobile version