
राजू अनेजा, लालकुआं। युवा भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी ने दीपावली के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह बिष्ट के आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस आत्मीय मुलाकात ने लालकुआं की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस बार लालकुआं विधानसभा सीट पर दीपेंद्र कोश्यारी की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। दीपावली के मौके पर वर्तमान विधायक से उनकी यह भेंट अब स्थानीय राजनीति का चर्चित विषय बन चुकी है।
बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लालकुआं सीट पर दीपेंद्र कोश्यारी की दावेदारी को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। ऐसे में दीपावली के मौके पर वर्तमान विधायक से मुलाकात को राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग मायनों में देखा जा रहा है।
स्थानीय कार्यकर्ताओं का मानना है कि दीपेंद्र कोश्यारी संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और लगातार क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं। वहीं, भाजपा के भीतर इस मुलाकात को “राजनीतिक सौहार्द” के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है।
इधर, मौजूदा विधायक मोहन सिंह बिष्ट भी सीट से पुनः टिकट के प्रबल दावेदार बताए जा रहे हैं। हालांकि, बीते कार्यकाल में जनता को संतुष्ट करने में वे कितने सफल रहे, इसका आकलन पार्टी अपने गुप्त सर्वे के माध्यम से कर रही है।
राजनीतिक जानकारों का कहना है कि लालकुआं सीट पर मुकाबला इस बार रोचक होने जा रहा है। पार्टी किस पर दांव लगाएगी — यह तो वक्त बताएगा, पर इतना तय है कि 2027 से पहले भाजपा के भीतर सियासी घमासान ने जोर पकड़ लिया है।लोगों के बीच अब यही सवाल गूंज रहा है —
“अबकी बारी दीपेंद्र कोश्यारी या लालकुआं में चुनावी वैतरणी पार करने को बंसी बजाएंगे मोहन?”
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें