हिमालय प्रहरी

काशीपुर फईम हत्याकांड : 2 सगे भाईयों समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

काशीपुर: क्षेत्र में बीते दिनों पीट-पीटकर की गई युवक की हत्या के आरोप में पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. बताया जा रहा है कि मृतक का आरोपियों से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. एसपी काशीपुर अभय सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए ये जानकारी दी है.

तराजू का बाट मारकर फईम को किया था घायल: दरअसल काशीपुर की नई बस्ती विजय नगर निवासी नईम ने तहरीर में बताया था कि बीते 4 दिन पहले रविवार की देर शाम उसका भाई फईम अब्बासी पुत्र शरीफ अहमद गंगे बाबा रोड से होकर बाइक से जा रहा था. इसी बीच फईम चौधरी की फड़ के पास विकराल, विकास और अनुज दो अन्य साथियों के साथ वहां खड़े थे, तभी उन्होंने एक ठेले से तराजू का बाट उठाकर फईम को मार दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

चार सितंबर को फईम ने तोड़ा था दम: चार सितंबर को हल्द्वानी में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. एसपी अभय सिंह ने बताया कि सगे भाई विकराल, विकास निवासी प्रभु विहार कॉलोनी और अनुज कुमार निवासी प्रभु विहार कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है. उन्होंने बताया कि धारा 147, 302, 342, 504, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है.

Exit mobile version