हिमालय प्रहरी

दोस्त के साथ बाइक की सर्विस कराने गए युवक पर बाघ ने हमला कर दी मौत

खबर शेयर करें -

दोस्त के साथ बाइक की सर्विस कराने उत्तराखंड से आए युवक पर बाघ ने हमला कर मार डाला। युवक के शव की जानकारी मंगलवार की सुबह हो सकी। डीएफओ समेत वनाधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

खटीमा की सुरई रेंज के बग्घा निवासी तारा सिंह महर (29) पुत्र खुशाल सिंह महर सोमवार को एक साथी महिमन सिंह के साथ बाइक ठीक कराने न्यूरिया आया था। दोनों युवक न्यूरिया से बाइक लेकर वापस बनगवां पहुंचे। यहां कुछ देर रुकने के बाद महिमन अकेला ही बाइक लेकर बग्घा चला गया, जबकि तारा सिंह बनगवां ही रह गया। अंधेरा होने पर तारा सिंह पैदल ही बग्घा-54 की तरफ निकल गया। देर शाम वापस लोटते समय बाघ ने हमला कर तारा सिंह को शिकार बना लिया। घर वापस नहीं आने पर परिजन और ग्रामीण सुबह युवक की तलाश में जंगल से होकर मझोला जाने वाले रास्ते में खकरा-15 पहुंचे, जहां युवक का शव मिला। सुबह सूचना के बाद पीटीआर के डीडी नवीन खंडेलवाल ने वनाधिकारियों के साथ पहुंच कर निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।

Exit mobile version