हिमालय प्रहरी

कांग्रेस का कुनबा बढ़ाते तिलकराज बेहड़ के भांजे अक्षित मिड्ढा ने परिवार संग थामा हाथ का साथ

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की कड़ी में किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के भांजे और युवा नेता अक्षित मिड्ढा ने अपने परिवार व दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस कदम से काशीपुर की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और कांग्रेस खेमे में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

बांसफोड़ान स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में अक्षित मिड्ढा ने अपने पिता सुरेश मिड्ढा, माता नीरू मिड्ढा और पत्नी ज्योतिका मिड्ढा के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ कई युवा भी पार्टी में शामिल हुए।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद अक्षित मिड्ढा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास जनसेवा और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का रहा है। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष अलका पाल ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अलका पाल ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेंद्र सरस्वती ने किया।

अक्षित मिड्ढा के साथ सुशमा कश्यप, चिराग कश्यप, अमन, यश कुमार, दीपांशु पाल, वासु कुमार, अर्जुन नागर, शानु ठाकुर, पुल्कित राजपूत, अरुण पाल और इंद्रेश चौहान समेत कई युवा कांग्रेस में शामिल हुए।

इस मौके पर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, पार्षद सरफराज, अनीस अंसारी, सारिम सैफी, सलमान सलमानी और फरीद चुना समेत कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अक्षित मिड्ढा की यह एंट्री कांग्रेस के लिए युवाओं को जोड़ने की दिशा में अहम मानी जा रही है, जिससे आने वाले समय में स्थानीय राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं।

 

‎बेहड़ के मिशन ‘9 में 9’ से गरमाई तराई की सियासत

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री और किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ इन दिनों पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आ रहे हैं। लगातार संगठन विस्तार, जनसंपर्क और युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने की रणनीति पर काम कर रहे बेहड़ की सक्रियता ने तराई की राजनीति का पारा चढ़ा दिया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि इस बार बेहड़ सिर्फ अपनी सीट तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे ऊधमसिंहनगर जिले की नौ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Exit mobile version