हिमालय प्रहरी

यहां 9 माह के गुलदार के शावक का शव मिलने से मचा हड़कंप, सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा रामनगर

खबर शेयर करें -

राजू अनेजा,काशीपुर। काशीपुर की घनी आबादी में गुलदार के शावक का शव मिलने से सनसनी फैल गई मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक के शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए रामनगर भेज दिया है मृतक शावक की उम्र लगभग 9 माह बताई जा रही है प्रथम दृष्टया में टीले की रेलिंग में फंसने से शावक की मौत होने का अंदाजा लगाया जा रहा है फिलहाल सब कुछ पोस्टमार्टम रिपोर्ट की रिपोर्ट के बाद ही क्लियर हो पाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर की घनी आबादी के बीचोबीच स्थित पर्यटन स्थल गोविषाण टीले पर आज सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे राहगीरों को रेलिंग में गुलदार का नौ माह के शावक का शव  फसा दिखाई दिया और देखते ही देखते वहां पर लोगों का जमावड़ा लग गया इधर शावक के शव की सूचना मिलते ही वन विभाग में हड़कम्प मच गया आनन फानन पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने
शावक के शव को अपने कब्जे में लेकर रामनगर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वन विभाग की टीम ने लोगों को एहतियात के तौर पर वहां पर ना आने की सलाह दी क्योंकि वन विभाग को उक्त स्थान में गुलदार व उसके अन्य शावक भी होने की आशंका है। आपको बताते चलेकि सुबह तड़के से ही यहां पर मॉर्निंग वॉक पर आने वालों की आवाजाही लगी रहती है ऐसे में वहां पर गुलदार की दस्तक किसी खतरे से खाली नहीं है।

Exit mobile version