हिमालय प्रहरी

आज कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव आर्य की हो सकती है घर वापसी

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस के दो विधायक व एक निर्दलीय विधायकों के भाजपा में शामिल होने के बाद अब 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य व उने बेटे संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई है। चर्चा है कि वह सोमवार को उनकी घर वापसी हो सकती है।
यह भी पढ़े- नौकरियों पर नौकरशाहों की लापरवाही, आदेशों का भी अधिकारियों पर नहीं पड़ता दिख रहा फर्क

बता दे कि राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दल-बदल का खेल रोमांचक मोड़ पर है। गढ़वाल मंडल से कांग्रेस विधायक राजकुमार व प्रीतम सिंह पवार के बाद कुमाऊं मंडल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया था। लेकिन इस बार कांग्रेस द्वारा तुरुप का इक्का इस्तेमाल किया जा रहा है । सूत्रों से पता चला है कि कैबिनेट मंत्री को भाजपा विधायक यशपाल आर्य व उनके बेटे विधायक संजीव आर्य की दिल्ली में राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की जा सकती है। कांग्रेस चुनाव अभियान अध्यक्ष हरीश रावत भी दिल्ली में है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री के दलित सीएम उम्मीदवार की घोषणा से राजनीतिक गलियारे में इसकी सुगबुगाहट पहले ही तेज हो गई थी।
समाज कल्याण मंत्री व बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य व उने बेटे संजीव आर्य नैनीताल विधानसभा सीट से विधायक है। दोनों ने 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा था। तब भाजपा ने दोनों को प्रत्याशी भी बनाया था। दोनों ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने यशपाल आर्य को कैबिनेट मंत्री बनाया। इधर कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व विधायक संजीव आर्य के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें के बीच चर्चाओं का बाजार गर्म है।

Exit mobile version