
ऋषिकेश (देहरादून)। उत्तराखंड के ऋषिकेश क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे पर एक भीषण और मर्माहत करने वाला सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से जोशीमठ की ओर जा रही ‘विश्वनाथ सेवा’ की एक यात्री बस तड़के गूलर बाजार के पास अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक दुर्घटना में 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि विभिन्न राज्यों के 25 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
आठ राज्यों के श्रद्धालु थे सवार, पीएम मोदी और सीएम धामी ने जताया गहरा दुख
प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने जानकारी दी कि दुर्घटनाग्रस्त बस में देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे में उत्तराखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के नागरिक प्रभावित हुए हैं। घायलों को तुरंत खाई से निकालकर एम्स ऋषिकेश सहित नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पोस्टमार्टम के लिए शुरुआती शव एम्स ऋषिकेश पहुंचाए जा चुके हैं।
इस दर्दनाक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन और चिकित्सा अधिकारियों को घायलों का समुचित और त्वरित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
घायलों की पूरी सूची
दुर्घटना में घायल हुए 26 लोगों (यात्रियों) का विवरण निम्नलिखित है:
-
मोहम्मद वहाब अंसारी (पुत्र उस्मान अंसारी, उम्र 22 वर्ष, निवासी छैलापाता, दुमका, झारखंड)
-
राहुल कुमार (पुत्र उपेंद्र कुमार, उम्र 24 वर्ष, निवासी ट्रकुल अपार्टमेंट, पटना, बिहार)
-
अभिषेक (पुत्र राजेंद्र सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी मोहम्मद नथा, जसपुर, ऊधमसिंहनगर)
-
प्रत्यूष (पुत्र सुभाष, उम्र 23 वर्ष, निवासी बुढ़ाकेशी, खटीमा, ऊधमसिंहनगर)
-
अर्जुन सौरन (पुत्र प्रधान सौरन, उम्र 34 वर्ष, निवासी सीलीबुना, रानीचौल, दुमका, झारखंड)
-
बुधन मुर्मू (पुत्र देवान मुर्मू, उम्र 50 वर्ष, निवासी ढोडिया, दुमका, झारखंड)
-
आयरा (पुत्री नूर जहां, उम्र 3 वर्ष, निवासी गुवाहाटी, असम)
-
नूर जहां (पत्नी विशाल, उम्र 26 वर्ष, निवासी गुवाहाटी, असम)
-
राजकुमार (पुत्र काली चरण, उम्र 32 वर्ष, निवासी उपर मजियारा, दुमका, झारखंड)
-
जतिन (पुत्र जीतपाल, उम्र 21 वर्ष, निवासी डीडीए क्वार्टर, शाहदरा, दिल्ली)
-
पंकज नेगी (पुत्र पूरण नेगी, उम्र 31 वर्ष, निवासी धौलतीर, रुद्रप्रयाग)
-
संतोष कुमार (पुत्र नरेश प्रसाद, उम्र 38 वर्ष, निवासी जहानाबाद, घोषी, बिहार)
-
वीरेंद्र सिंह (पुत्र मुरली सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी हैरन, कर्णप्रयाग, चमोली)
-
मुन्ना सिंह (पुत्र शंकर सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ऊपर मनियारा, दुमका, झारखंड)
-
सागर (पुत्र अनिल दुबे, उम्र 21 वर्ष, निवासी प्रतापगढ़, बाबागंज, उत्तर प्रदेश)
-
खुशी भट्ट (पुत्री दीपक भट्ट, उम्र 19 वर्ष, निवासी मजीर कांडा, पिथौरागढ़)
-
अज्ञात व्यक्ति (गंभीर/सीरियस अवस्था में, मौके पर कोई पहचान पत्र प्राप्त नहीं)
-
परेश मराठी (पुत्र बुधन मराठी, निवासी करड़ी, बुठकुंडा, दुमका, झारखंड)
-
आसापंथ (पत्नी भुवनपंथ, उम्र 64 वर्ष, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल)
-
पंकज कांडपाल (पुत्र जगदीश, उम्र 42 वर्ष, निवासी ब्लॉक ऑफिस, हल्द्वानी, नैनीताल)
-
अंजू (पत्नी नवीन कुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी छड़ैल चौराहा, हल्द्वानी, नैनीताल)
-
आर्यन गुप्ता (पुत्र दीपक गुप्ता, निवासी सेडॉल, सुहागपुर, मध्य प्रदेश)
-
रमेश चंद (पुत्र जत्रा मोहन, निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल)
-
दर्शन सिंह (पुत्र बच्ची सिंह, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल)
-
रामा प्रसाद घोष (पुत्र बटु किशन घोष, उम्र 62 वर्ष, निवासी कोलकाता, पश्चिम बंगाल)
-
नवीन (पुत्र कैलाश, उम्र 31 वर्ष, निवासी हल्द्वानी, नैनीताल)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें