
जान से मारने की धमकी भी दी
विरोध करने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी गई। घटना के बाद आरोपित बच्ची को गांव के पास राइस मिल के सामने गंभीर अवस्था में खून से लथपथ हालत में छोड़कर फरार हो गया। इधर पास में खेल रही छोटी बहन घायल बच्ची को लेकर मां के पास खेत (फार्म) पर पहुंची।मां बच्ची को घर लाई और पूछताछ करने पर बच्ची ने आपबीती बताई। यह आरोप भी लगाया है कि आरोपित और उसकी मां पीड़िता के घर पहुंचे और मामले को दबाने का दबाव बनाते हुए इलाज कराने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गए। पीड़िता की मां जब अपनी बेटी को लेने आरोपित के घर पहुंची तो उसे बच्ची देने से इन्कार कर दिया गया और धमकाया गया। सोमवार सुबह ग्रामीणों की मदद से बच्ची को वापस लाया गया।
बच्ची की हालत बनी गंभीर
मां ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर है। पीड़िता के पिता पांच-छह वर्ष पहले घर छोड़कर जा चुके हैं, जिससे परिवार का पालन-पोषण मां मजदूरी कर ही कर रही है।
वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपित के विरुद्ध पोक्सो सहित कई धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। देर सायं मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें